Advertisement

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

WomensDay

WomensDay2026: दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को International Women’s Day यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को समर्पित होता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है.

HoliCleaning: दीवारों से होली का रंग हटाने का सबसे आसान तरीका

कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत
महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों से मानी जाती है, उस समय कई देशों में महिलाएं बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, समान वेतन और मतदान के अधिकार की मांग कर रही थीं. इन आंदोलनों ने महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

8 मार्च की तारीख क्यों चुनी गई
इतिहास के अनुसार 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हजारों महिला मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया था. इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जर्मन समाजसेवी Clara Zetkin ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव को कई देशों ने समर्थन दिया.

कुछ सालों बाद 1917 में रूस में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन किया, जो 8 मार्च के दिन हुआ था, इस घटना के बाद 8 मार्च की तारीख को महिला दिवस के रूप में पहचान मिलने लगी.

दुनियाभर में मनाया जाता है यह दिन
आज के समय में 8 मार्च को दुनिया के कई देशों में महिला दिवस मनाया जाता है, इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता है और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

महिला दिवस का महत्व
महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक भी है, यह समाज को याद दिलाता है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए.

ये भी पढ़े-NailCareTips: नाखून बार-बार टूटते हैं? ये 3 आसान उपाय बना सकते हैं