Longest Train Route India: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है, जहां हर दिन हजारों ट्रेनें लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है, यह ट्रेन देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को दक्षिण भारत से जोड़ती है और हजारों किलोमीटर का सफर तय करती है.
http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि के 9 दिन करें ये खास जाप, मिलेगा दोगुना फल!
कितना लंबा है इसका रूट?
विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी तक चलती है, यह ट्रेन लगभग 4,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है, जो इसे भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन बनाती है.
सफर में कितना समय लगता है?
इस ट्रेन को अपने पूरे रूट को तय करने में करीब 80 से 85 घंटे (लगभग 3 से 4 दिन) का समय लगता है.
खासियत
यह भारत के कई राज्यों से होकर गुजरती है, लंबी दूरी तय करने के कारण यह एक अनोखा यात्रा अनुभव देती है, देश के अलग-अलग सांस्कृतिक और भौगोलिक क्षेत्रों को जोड़ती है.
यह भी पढ़े-क्या आपने कभी सोचा? LPG सिलेंडर लाल क्यों होता है!
























