Red Fort history: दिल्ली का लाल किला सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि भारत की आजादी, शक्ति और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है. हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री इसी किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है लाल किला कब और किसने बनवाया? इसका निर्माण कैसे शुरू हुआ? आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक धरोहर की पूरी कहानी.
लाल किले का निर्माण कब हुआ?
ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार, लाल किले का निर्माण 1638 में शुरू हुआ था और 1648 में पूरा किया गया. यानी इसे बनने में लगभग 10 वर्ष लगे.
Bihar News : बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी… अब लड़कियों ने खुद संभाली!
लाल किला किसने बनवाया?
यह भव्य किला मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था. जब उन्होंने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की, तो उन्होंने यमुना नदी के किनारे एक नई शाही नगरी शाहजहानाबाद बसाई और इसी के केंद्र में था यह शानदार लाल किला.
क्यों बनाया गया था लाल किला?
किले का निर्माण मुगल शासन की ताकत दिखाने नई राजधानी स्थापित करने शाही निवास और प्रशासनिक केंद्र के रूप में
किया गया था. यह किला शासन, राजनीति, कला और संस्कृति का बड़ा केंद्र बन गया.
लाल किला इतना खास क्यों है?
इसके प्रमुख आकर्षण लाल बलुआ पत्थर से बना विशाल किला, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद, शाही स्नान घर, खूबसूरत बगीचे, जटिल मुगल वास्तुकला, इतिहासकारों का कहना है कि यह मुगल वास्तुकला का सबसे भव्य और मजबूत नमूना है.
आज का लाल किला
2007 में यूनESCO ने लाल किले को विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) घोषित किया, आज यह भारत की सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक जगहों में से एक है.
ये भी पढ़े-क्यों कहा जाता है कि व्हेल का दिल Earth का सबसे शक्तिशाली?

























