Commerce Students: 12वीं कॉमर्स के बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है अब आगे क्या करें? सही करियर का चुनाव आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है. आज के समय में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कई शानदार और हाई-पेइंग करियर ऑप्शन मौजूद हैं.
Skin Care: धूप में निकलने से पहले, ये नहीं किया तो स्किन हो जाएगी खराब!
12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)– अगर आप फाइनेंस और अकाउंटिंग में रुचि रखते हैं, तो CA एक बेहतरीन है. यह प्रोफेशन न सिर्फ सम्मानजनक है, बल्कि इसमें कमाई के भी अच्छे मौके मिलते हैं.
कंपनी सेक्रेटरी (CS)- कॉर्पोरेट सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए CS एक अच्छा ऑप्शन है, इसमें कंपनी के लीगल और कॉर्पोरेट मामलों को संभालना होता है.
बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com)- यह सबसे लोकप्रिय कोर्स है, B.Com के बाद आप बैंकिंग, अकाउंटिंग या एमबीए जैसे कोर्स कर सकते हैं.
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)- मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाने के लिए BBA एक शानदार कोर्स है, इसके बाद MBA करके आप बड़ी कंपनियों में काम कर सकते हैं.
बैंकिंग और फाइनेंस- कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के कई अवसर होते हैं, सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अच्छी सैलरी के साथ स्थिर करियर मिलता है.
डिजिटल मार्केटिंग- आज के डिजिटल युग में डिजिटल मार्केटिंग तेजी से उभरता हुआ करियर है, इसमें SEO, सोशल मीडिया और कंटेंट मार्केटिंग जैसे कई ऑप्शन होते हैं.
लॉ (Law)- अगर आपको कानून में रुचि है, तो आप 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स (BA LLB) कर सकते हैं और वकालत या कॉर्पोरेट लॉ में करियर बना सकते हैं.
सही करियर कैसे चुनें?
अपनी रुचि और स्किल्स को पहचानें, करियर के स्कोप और सैलरी को समझें, सही गाइडेंस और काउंसलिंग लें.
यह भी पढ़े- KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? भारत की सिल्वर सिटी कौन सी है
























