Advertisement

IAS और PCS में क्या फर्क है? जानिए

CareerGuidance

CareerGuidance: सिविल सर्विस में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के मन में अक्सर सवाल होता है कि IAS और PCS में क्या अंतर है. दोनों ही प्रशासनिक सेवाएं हैं, लेकिन परीक्षा, कार्यक्षेत्र और प्रमोशन के लिहाज से इनमें कई फर्क होते हैं.

CrackedHeels: फटी एड़ियों का रामबाण उपाय, घर बैठे अपनाएं ये आसान तरीके

IAS क्या है?
IAS यानी Indian Administrative Service देश की सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है. IAS अधिकारी की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए होती है, IAS अधिकारी केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर काम कर सकते हैं.

PCS क्या है?
PCS यानी Provincial Civil Service राज्य स्तर की प्रशासनिक सेवा है, इसकी भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग जैसे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य राज्यों के PSC द्वारा की जाती है. PCS अधिकारी मुख्य रूप से राज्य के अंदर ही काम करते हैं.

IAS और PCS में मुख्य अंतर

भर्ती प्रक्रियाIAS: UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए, वहीं PCS: राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा से होता है.

कार्यक्षेत्रIAS: पूरे भारत में पोस्टिंग संभव, इसके बाद PCS: केवल संबंधित राज्य में कार्य में होता है.

पद और अधिकारIAS: जिलाधिकारी, सचिव, कैबिनेट सचिव जैसे बड़े पद होते हैं. PCS: SDM, BDO, तहसीलदार जैसे पद पर होते है.

प्रमोशन– PCS अधिकारी अनुभव और प्रमोशन के बाद IAS बन सकते हैं, लेकिन इसमें समय लगता है.

सैलरी
दोनों की सैलरी 7th Pay Commission के अनुसार होती है, लेकिन IAS को ज्यादा सुविधाएं और बड़े पद मिलते हैं.

यह भी पढ़े-Parenting Tips: बच्चे का एग्जाम स्ट्रेस कम करें और नंबर बढ़ाएँ, जानें ये ट्रिक्स