RRBNTPC2026ExamDate: लाखों रेलवे नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, Railway Recruitment Board (RRB) के नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC स्नातक स्तर CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी और यह परीक्षा 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा देशभर में अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी.
OilyHairTreatment: जानिए असली वजह और आसान इलाज
कब है आपका पेपर? ऐसे करें चेक
उम्मीदवार अपना सिटी इंटिमेशन और सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर लॉगिन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें. परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी देखें.
एडमिट कार्ड कब आएगा?
RRB की गाइडलाइन के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा?
RRB NTPC परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं. यह परीक्षा रेलवे में क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे पदों के लिए आयोजित की जाती है.
परीक्षा से पहले ये जरूरी बातें ध्यान रखें
परीक्षा सेंटर समय से पहले पहुंचें, एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ रखें, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस अच्छी तरह पढ़ें, मॉक टेस्ट जरूर दें.
छात्रों के लिए सलाह
अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवार रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें, सही रणनीति से तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.
ये भी पढ़े-CUET PG 2026: एग्जाम डेट्स का पूरा अपडेट, तुरंत चेक करें

























