Indian History: भारत विविध धर्मों और संस्कृतियों का देश है, जहां भव्य मंदिरों, चर्चों, गुरुद्वारों के साथ-साथ ऐतिहासिक मस्जिदें भी मौजूद हैं, इन्हीं में से एक है जामा मस्जिद, दिल्ली, जिसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिद माना जाता है, इसकी विशालता, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं.
Youth ODI Record: 100 छक्के लगा Vaibhav Suryavanshi ने रच दिया इतिहास
भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कहां स्थित है?
जामा मस्जिद, दिल्ली (पुरानी दिल्ली) यह मस्जिद एक समय में 25,000 से अधिक नमाज़ियों के नमाज अदा करने की क्षमता रखती है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिद बनाती है.
जामा मस्जिद का इतिहास
जामा मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था. इसका निर्माण कार्य 1650 में शुरू होकर 1656 में पूरा हुआ, इसे बनाने में लगभग 10 लाख रुपये (उस समय की बड़ी राशि) खर्च हुए, मस्जिद का मूल नाम “मस्जिद-ए-जहांनुमा” था. यह मस्जिद मुगल काल की स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है.
वास्तुकला और खासियत
लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनी भव्य संरचना, तीन विशाल प्रवेश द्वार दो ऊंचे मीनार, जिनकी ऊंचाई लगभग 40 मीटर, विशाल आंगन, जहां हजारों लोग एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं. अंदरूनी दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी और इस्लामिक कला.
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर यहां भारी संख्या में नमाज़ी जुटते हैं, यह मस्जिद न सिर्फ धार्मिक स्थल है, बल्कि पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है, देश-विदेश से पर्यटक इसकी भव्यता देखने आते हैं.
यह भी पढ़े-AI: अब पढ़ाई करेगा, शिक्षा की दुनिया बदलने वाली है?
























