Badminton Player: आज के समय में स्पोर्ट्स को करियर के रूप में चुनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. खासकर बैडमिंटन जैसे खेल में भारत ने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, जिससे युवाओं का रुझान इस ओर बढ़ा है, लेकिन सवाल ये है, क्या बैडमिंटन में करियर बनाना वास्तव में आसान है? आइए जानते हैं.
TeachingCareer: बिना CTET के भी बन सकते हैं टीचर
क्या सच में आसान है बैडमिंटन में करियर?
बैडमिंटन में करियर बनाना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपके पास टैलेंट, मेहनत और सही गाइडेंस है, तो यह बिल्कुल संभव है. इस फील्ड में सफलता के लिए लगातार प्रैक्टिस, फिटनेस और धैर्य बहुत जरूरी है. भारत की स्टार खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और साइना नेहवाल जैसे नाम इस बात का उदाहरण हैं कि कड़ी मेहनत से इस क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.
कैसे करें शुरुआत?
बचपन से ही ट्रेनिंग शुरू करना फायदेमंद होता है, किसी अच्छे कोच या अकादमी से जुड़ें, रोजाना प्रैक्टिस और फिटनेस पर ध्यान दें. जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लें.
क्या पढ़ाई जरूरी है?
बैडमिंटन में करियर के लिए कोई खास डिग्री जरूरी नहीं होती, लेकिन स्पोर्ट्स कोटे से आप अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. साथ ही, आप स्पोर्ट्स साइंस, फिजिकल एजुकेशन या कोचिंग कोर्स भी कर सकते हैं.
कमाई और मौके
नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट से कमाई, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स, कोचिंग और ट्रेनिंग करियर, सरकारी नौकरी (स्पोर्ट्स कोटा).
ये भी पढ़े-http://CareerAfter12th: मर्चेंट नेवी जॉइन करना है? ये कोर्स जरूर करें

























