Advertisement

CareerGuidance: 12वीं के बाद कैसे बनें CBI ऑफिसर? जानिए

CBIOfficer: बहुत से युवाओं का सपना होता है कि वे देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation (CBI) में ऑफिसर बनें. हालांकि, 12वीं के बाद सीधे CBI ऑफिसर बनना संभव नहीं है, लेकिन सही दिशा और तैयारी से आप इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं.

ParentingTips: क्या प्रेशर से बच्चे बनते हैं सफल या बिगड़ जाते हैं?

क्या है न्यूनतम योग्यता?
CBI में ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) करना जरूरी होता है, आप किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science) से पढ़ाई कर सकते हैं.

CBI ऑफिसर बनने का रास्ता
CBI में ऑफिसर बनने के लिए मुख्य रूप से SSC CGL (Staff Selection Commission Combined Graduate Level) परीक्षा के जरिए भर्ती होती है, इस परीक्षा को पास करने के बाद आप Sub-Inspector या Inspector के पद पर चयनित हो सकते हैं.

कैसे करें तैयारी?
12वीं के बाद ग्रेजुएशन पूरा करें, SSC CGL परीक्षा की तैयारी शुरू करें, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग पर मजबूत पकड़ बनाएं, पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें.

आयु सीमा (Age Limit)
आमतौर पर CBI में भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है).

CBI ऑफिसर की सैलरी
CBI ऑफिसर की सैलरी अच्छी होती है, साथ ही कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इस करियर को और आकर्षक बनाती हैं.

ये भी पढ़े- CareerGrowth: आज ही सीखें, ये जरूरी सॉफ्ट स्किल्स!