Difference between Lok Sabha and Rajya Sabha: भारत की संसद दो सदनों लोकसभा और राज्यसभा से मिलकर बनती है. दोनों ही सदनों का अपना अलग महत्व और कार्यप्रणाली है. हालांकि, इनके चुनाव की प्रक्रिया में भी काफी अंतर होता है, जिसे जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है.
http://RailwayRecruitemnt2026: लोको पायलट के लिए कैसे करें आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया
लोकसभा चुनाव क्या होता है?
लोकसभा को संसद का निचला सदन कहा जाता है, इसके सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं. देश के नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करके सांसदों का चुनाव करते हैं. वहीं लोकसभा चुनाव आमतौर पर हर 5 साल में होते हैं.
राज्यसभा चुनाव क्या होता है?
राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है, इसके सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते, बल्कि राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित विधायक (MLAs) इन्हें चुनते हैं. राज्यसभा एक स्थायी सदन है, जो कभी भंग नहीं होता, इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं.
चुनाव प्रक्रिया में मुख्य अंतर
चुनाव का तरीका लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं, जबकि राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिए चुने जाते हैं. वहीं कार्यकाल लोकसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है, जबकि राज्यसभा के सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं. इसके बाद सदन की प्रकृति लोकसभा भंग हो सकती है, लेकिन राज्यसभा एक स्थायी सदन है.
क्यों है यह अंतर जरूरी?
दोनों सदनों की अलग-अलग भूमिका होती है, जिससे देश में संतुलन और प्रभावी कानून व्यवस्था बनी रहती है, लोकसभा जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि राज्यसभा राज्यों के हितों की रक्षा करती है.
यह भी पढ़े-KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं राज्यसभा सांसद कैसे चुने जाते हैं?


























