Advertisement

CUET PG Admit Card: 6 मार्च से सीयूईटी पीजी एग्जाम, एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करें

CUET PG 2026 Admit Card

CUET PG 2026 Admit Card: पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (PG) 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं.

WI vs SA: South Africa ने West Indies को रौंदा, अब Semi-Final ऐसे पहुंचेगा भारत

कब होंगी परीक्षाएं?
NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 6 से 27 मार्च तक आयोजित होगी, कुल मिलाकर करीब 15 दिनों में परीक्षा ली जाएगी. इस दौरान अलग-अलग विषयों के लिए कई सत्र तय किए गए हैं, जिनमें रोजाना दो से तीन शिफ्ट में पेपर कराए जाएंगे.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. स्टेप-बाय-स्टेप तरीका CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें, आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या जरूर चेक करें?
नाम और फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी निर्देश, अगर किसी भी तरह की गलती हो तो तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें.

परीक्षा के दिन ध्यान रखें
एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ ले जाएं, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, परीक्षा नियमों का पालन करें.

इसे भी पढ़े- NationalScienceDay: क्यों मनाया जाता है?