Merchant Navy: अगर आप 12वीं के बाद एक ऐसा करियर चुनना चाहते हैं जिसमें अच्छी सैलरी, विदेश यात्रा और एडवेंचर तीनों का मौका मिले, तो Merchant Navy एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फील्ड युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर उन छात्रों के लिए जो समुद्र में काम करने और नई-नई जगहों पर घूमने का सपना देखते हैं.
HairCare: रूखे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा!
कौन कर सकता है Merchant Navy जॉइन?
Merchant Navy में करियर बनाने के लिए 12वीं में Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषय होना जरूरी है. साथ ही, उम्मीदवार को शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट होना चाहिए.
कौन-से कोर्स हैं जरूरी?
12वीं के बाद Merchant Navy में जाने के लिए आप ये कोर्स कर सकते हैं.
B.Sc Nautical Science- यह 3 साल का कोर्स होता है, जिसके बाद आप Deck Officer बन सकते हैं.
Diploma in Nautical Science (DNS)- यह 1 साल का कोर्स है, जिसके बाद आपको ट्रेनिंग और ऑनबोर्ड एक्सपीरियंस मिलता है.
Marine Engineering (B.Tech)- अगर आप टेक्निकल फील्ड में जाना चाहते हैं, तो Marine Engineering एक बेहतरीन विकल्प है.
एडमिशन कैसे मिलता है?
इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए कई संस्थान एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं, कुछ कॉलेज मेरिट के आधार पर भी दाखिला देते हैं. इसके बाद आपको ट्रेनिंग और इंटरव्यू के जरिए चयनित किया जाता है.
सैलरी और करियर ग्रोथ
Merchant Navy में शुरुआती सैलरी ही काफी आकर्षक होती है, जो समय और अनुभव के साथ तेजी से बढ़ती है, इसके अलावा, आपको टैक्स बेनिफिट्स और इंटरनेशनल एक्सपोजर भी मिलता है.
ध्यान रखने वाली बातें
इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होनी चाहिए, मेडिकल फिटनेस बहुत जरूरी है, लंबे समय तक घर से दूर रहने के लिए तैयार रहें.
























