Sports Cameraman Career: क्रिकेट मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले शानदार शॉट्स के पीछे कैमरामैन की मेहनत होती है. अगर आप भी क्रिकेट से जुड़कर करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद क्रिकेट कैमरामैन बनना एक शानदार विकल्प हो सकता है. सही कोर्स, ट्रेनिंग और अनुभव के साथ इस फील्ड में अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है.
http://Holi2026: घर पर बनाएं हर्बल गुलाल, होली होगी सेफ और नेचुरल
क्या होता है क्रिकेट कैमरामैन का काम?
क्रिकेट कैमरामैन लाइव मैच के दौरान अलग-अलग एंगल से मैच की शूटिंग करते हैं. स्टेडियम में खिलाड़ियों की मूवमेंट, बॉल की दिशा, दर्शकों की प्रतिक्रिया और खास मोमेंट्स कैप्चर करना उनकी जिम्मेदारी होती है. बड़े टूर्नामेंट जैसे Indian Premier League या इंटरनेशनल मैचों में काम करने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग जरूरी होती है.
12वीं के बाद क्या पढ़ाई करें?
डिप्लोमा या डिग्री कोर्स, Cinematography, Video Production, Mass Communication, Film Making, संस्थान चुनें मीडिया या फिल्म से जुड़े अच्छे इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लें.
जरूरी स्किल्स
कैमरा हैंडलिंग और एंगल की समझ, तेज रिएक्शन टाइम, टीमवर्क और कम्युनिकेशन, लाइव ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी की जानकारी.
करियर कैसे शुरू करें?
लोकल स्पोर्ट्स इवेंट या शादी-इवेंट शूट से अनुभव लें, मीडिया चैनल या प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप करें, फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स से पोर्टफोलियो बनाएं, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों में आवेदन करें, अनुभव बढ़ने पर आप बड़े टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैचों में काम कर सकते हैं.
कितनी मिलती है सैलरी?
शुरुआत में 15–30 हजार रुपये महीने मिल सकते हैं. अनुभव और बड़े इवेंट मिलने पर सैलरी 50 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, बड़े टूर्नामेंट में प्रति मैच भी अच्छी कमाई होती है.
क्यों चुनें यह करियर?
क्रिकेट से जुड़ने का मौका, देश-विदेश में काम करने का अवसर, क्रिएटिव और रोमांचक फील्ड.
यह भी पढ़े- http://PharmacistRecruitment2026: 9 मार्च से आवेदन शुरू यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती, जानें























