Health Sector Jobs: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने का बड़ा ऐलान किया है. बजट प्रस्तावों के अनुसार, अगले पांच वर्षों में हेल्थ सेक्टर से जुड़े करीब 1 लाख नए प्रोफेशनल्स सिस्टम में जोड़े जाएंगे, इससे देश में न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि बेरोजगारी की समस्या से भी निपटने में मदद मिलेगी.
Moradabad: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़! 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
किस सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां?
Budget 2026 के तहत जिन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, उनमें शामिल हैं नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल टेक्निशियन, हेल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल, डिजिटल हेल्थ और हेल्थ आईटी एक्सपर्ट, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर, जन औषधि और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का स्टाफ.
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अवसर
सरकार ने बजट में यह भी स्पष्ट किया है कि नई भर्तियां सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं होंगी, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ रोजगार पैदा किए जाएंगे, इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिल सकेंगे.
मानसिक स्वास्थ्य और रिसर्च पर भी जोर
Budget 2026 में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों और मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने की घोषणा की गई है, सरकार ने NIMHANS-2 जैसे संस्थानों और नए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर और रिसर्च प्रोफेशनल्स के लिए नई नौकरियां पैदा होंगी.
युवाओं को क्या होगा फायदा?
हेल्थ सेक्टर में स्थायी रोजगार बढ़ेगा, मेडिकल और नॉन-मेडिकल दोनों बैकग्राउंड के युवाओं को मौका मिलेगा, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग को बढ़ावा मिलेगा, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा.
इसे भी पढ़े-Budget 2026: भारत में दौड़ेगी रफ्तार! 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
























