Advertisement

Budget 2026: बड़ा ऐलान! हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल

Budget 2026

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. सरकार ने घोषणा की है कि देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सुविधा और सुरक्षा मिले.

PAK vs AUS 2nd T20I: किंग बाबर की घटिया बल्लेबाज़ी जारी, दूसरे T20 में भी फ्लॉप

हर जिले में हॉस्टल का महत्व
यह कदम ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की लड़कियों के लिए गेमचेंजर साबित होगा, अब वे अपने जिले में ही सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में रहकर उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगी, बिना लंबी दूरी तय किए.

गर्ल्स हॉस्टल से मिलने वाले फायदे
शिक्षा में बढ़ोतरी: लड़कियों के लिए पढ़ाई का अवसर आसान होगा.
सुरक्षा: हॉस्टल में सुरक्षित आवास, जिसमें सुरक्षा और निगरानी की सुविधा होगी.
आत्मनिर्भरता: बेहतर शिक्षा से महिलाओं को करियर और रोजगार के अवसर मिलेंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार: ग्रामीण और पिछड़े जिलों की लड़कियों को भी समान अवसर मिलेंगे.

सरकार की योजना
बजट 2026 में घोषणा के अनुसार प्रत्येक जिले में कम से कम एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा. हॉस्टल में आवास, भोजन और आधारभूत सुविधाएं मुफ्त या कम शुल्क पर उपलब्ध होंगी. सरकारी और प्राइवेट शिक्षा संस्थानों के साथ मिलकर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़े-Budget 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हेल्थ सेक्टर में 1 लाख नई नौकरियां