Assam election 2026: असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटर अप्रैल-मई 2026 में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा.
इवेंट में Sunny Leone का Oops Moment, पति Daniel Weber ने ऐसे संभाला मामला
पिछले चुनाव में भाजपा (BJP) ने 76 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस (Congress) को 49 सीटें मिली थीं, इस बार भी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और विपक्षी दल जीत के लिए सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असम में पहली बार चुनाव कब हुए थे और तब किसकी सरकार बनी थी? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में.
असम में पहली विधानसभा चुनाव कब हुई
असम की पहली विधानसभा का गठन 7 अप्रैल 1937 को हुआ था, इस चुनाव के जरिए असम में लोकतांत्रिक शासन की नींव रखी गई थी. उस समय की सरकार और राजनीतिक परिदृश्य ने आज के असम की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इतिहास से सीख
असम में लोकतंत्र की शुरुआत 1937 में हुई, उस समय की सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और विकासात्मक पहल शुरू की, आज के विधानसभा चुनाव में वही लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की भागीदारी की परंपरा जारी है.
ये भी पढ़े-SarkariNaukri: 1 लाख से ज्यादा सैलरी? दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2026
























