Advertisement

CareerGuidanceforStudents: करियर चुनने से पहले खुद से पूछें ये 5 सवाल!

Career Guidance for Students

CareerGuidanceforStudents:10वीं–12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सही करियर चुनना जीवन का सबसे अहम फैसला माना जाता है. जल्दबाज़ी या दूसरों की सलाह पर लिया गया फैसला आगे चलकर पछतावे की वजह बन सकता है, करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी फील्ड को चुनने से पहले खुद से कुछ जरूरी सवाल पूछना बेहद आवश्यक है.

http://GovernmentJobsfor10th12thPass: कौन-सी नौकरी बेस्ट? लेखपाल या पटवारी

खुद से पूछें ये 5 सवाल

मेरी रुचि किसमें है?
सबसे पहला सवाल यही होना चाहिए कि आपको किस काम में दिलचस्पी है. पढ़ाई, टेक्नोलॉजी, क्रिएटिव फील्ड, प्रशासन या बिजनेस, जिस काम में आपको खुशी मिलती है, उसमें आगे बढ़ने की संभावना भी ज़्यादा होती है.

मेरी ताकत और कमजोरियां क्या हैं?
करियर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपनी स्किल्स को पहचानना बेहद जरूरी है, आप किस विषय में अच्छे हैं और किसमें सुधार की जरूरत है, यह जानना सही करियर की दिशा तय करता है.

भविष्य में इस करियर का स्कोप क्या है?
केवल वर्तमान ट्रेंड देखकर फैसला लेना सही नहीं होता, यह जानना ज़रूरी है कि चुने गए करियर में 5–10 साल बाद भी अवसर और ग्रोथ मौजूद होगी या नहीं.

क्या यह करियर मेरी जीवनशैली से मेल खाता है?
हर नौकरी की अपनी अलग डिमांड होती है. वर्किंग आवर्स, ट्रैवल, तनाव और जिम्मेदारियां। खुद से पूछें कि क्या आप उस जीवनशैली के लिए तैयार हैं या नहीं.

क्या मैं इसमें खुद को लगातार बेहतर बना सकता/सकती हूं?
सीखने की इच्छा और खुद को अपडेट रखने की क्षमता किसी भी करियर में सफलता की कुंजी होती है, अगर आप उस फील्ड में आगे सीखना चाहते हैं, तो वही करियर आपके लिए सही है.

    एक्सपर्ट की राय
    करियर काउंसलर मानसी शर्मा के अनुसार, सही करियर वही है जिसमें आपकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाएं तीनों का संतुलन हो.

    यह भी पढ़े-http://GovernmentJobsfor10th12thPass: कौन-सी नौकरी बेस्ट? लेखपाल या पटवारी