AIBE Exam: देश में वकालत करने का सपना देखने वाले हजारों कानून छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या AIBE (All India Bar Examination) पास किए बिना वकालत की जा सकती है? चलिए जानते हैं कि भारत में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) पास करना अनिवार्य है, यह परीक्षा Bar Council of India द्वारा आयोजित की जाती है.
T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: पूरा कार्यक्रम, टीमों के ग्रुप और सेमीफाइनल का रास्ता
क्या है AIBE परीक्षा?
All India Bar Examination एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ही वकीलों को “Certificate of Practice” मिलता है, इसके बिना किसी भी अदालत में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होती.
AIBE क्यों जरूरी है?
वकीलों की योग्यता और ज्ञान का परीक्षण, कानून की सही समझ सुनिश्चित करना, न्याय प्रणाली की गुणवत्ता बनाए रखना, इस परीक्षा के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि वकील कानून और नियमों की सही जानकारी रखते हों.
क्या बिना AIBE के वकालत कर सकते हैं?
कानून की डिग्री लेने के बाद आप स्टेट बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन तो करा सकते हैं, लेकिन अदालत में स्वतंत्र रूप से वकालत करने के लिए AIBE पास करना जरूरी है. Supreme Court of India ने भी इस नियम को बरकरार रखा है कि Certificate of Practice के बिना वकालत की अनुमति नहीं दी जा सकती.
कब दे सकते हैं AIBE परीक्षा?
लॉ ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद और स्टेट बार काउंसिल में एनरोलमेंट के बाद आप AIBE परीक्षा दे सकते हैं.
यह भी पढ़े-http://RRBNTPC2026: CBT-1 शेड्यूल आउट, किस दिन है आपका पेपर? अभी चेक करें!
























