Mundan After Death Reason: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के बाद मुंडन (बाल उतारना) की परंपरा सदियों पुरानी है, यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरे धार्मिक, सामाजिक और कुछ वैज्ञानिक कारण भी माने जाते हैं, आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस परंपरा को इतना महत्वपूर्ण माना गया है.
MasikKrishnaJanmashtami: आज है वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी! जानिए क्यों है ये दिन खास
धार्मिक मान्यताएं
धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि किसी प्रियजन के निधन के बाद परिवार शोक की अवस्था में होता है, मुंडन करना त्याग और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है. यह दिखाता है कि व्यक्ति सांसारिक मोह-माया से कुछ समय के लिए दूर होकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बालों के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा या अशुद्धता जुड़ी रहती है. मुंडन करके व्यक्ति खुद को शुद्ध करता है और मृत आत्मा की शांति के लिए एक पवित्र अवस्था में आता है.
आत्मा की शांति से जुड़ा विश्वास
कई मान्यताओं के अनुसार, मुंडन करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है। खासतौर पर पुत्र द्वारा मुंडन करना इसलिए जरूरी माना गया है क्योंकि उसे परिवार की वंश परंपरा का उत्तराधिकारी माना जाता है, जो पितरों के कर्मकांड पूरे करता है।
सामाजिक और सांस्कृतिक कारण
समाज में मुंडन को शोक का प्रतीक भी माना जाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि परिवार एक दुखद घटना से गुजर रहा है, यह एक तरह से सामूहिक सहानुभूति और समर्थन का माध्यम भी बनता है.
क्या आज भी जरूरी है?
आज के समय में मुंडन करना व्यक्तिगत आस्था और परंपरा पर निर्भर करता है. कुछ लोग इसे पूरी श्रद्धा से निभाते हैं, जबकि कुछ इसे प्रतीकात्मक रूप में या बिल्कुल नहीं करते.
ये भी पढ़े-VastuTips: क्या गुरुवार को बाल और नाखून काटना सही है या गलत?


























