Advertisement

VastuShastra: घर में धूप आना क्यों जरूरी है? जानिए

SunlightInHome

SunlightInHome: भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में घर में सूर्य की रोशनी का प्रवेश बेहद शुभ माना जाता है, मान्यता है कि घर में आने वाली धूप न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाती है, बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि से भी जुड़ी होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में पर्याप्त धूप आती है तो नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर का वातावरण सुखद बना रहता है.

एमपीएल-2 फाइनल: सिल्वरटन टाइगर्स ने 9 विकेट से अंबा वॉरियर्स को धूल चटाई, खिताब पर कब्जा!

धूप को क्यों माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, जीवन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, सूर्य की किरणें घर में आने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मकता बढ़ती है. खासतौर पर सुबह की धूप को बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होती है.

स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद
सुबह की धूप शरीर को प्राकृतिक विटामिन-D प्रदान करती है, जो हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है. धूप आने से घर में नमी और बैक्टीरिया भी कम होते हैं, जिससे घर का माहौल स्वच्छ बना रहता है.

वास्तु के अनुसार किस दिशा से आए धूप
आचार्य शशिकांत वशिष्ठ जी महाराज के अनुसार घर की पूर्व और उत्तर दिशा से आने वाली धूप सबसे शुभ मानी जाती है, इसलिए घर की खिड़कियां और बालकनी इस दिशा में होना अच्छा माना जाता है, ताकि सुबह की धूप घर में आसानी से प्रवेश कर सके.

धूप न आने से हो सकती हैं ये समस्याएं
वास्तु मान्यताओं के अनुसार अगर घर में धूप नहीं आती, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इससे घर में उदासी, आलस्य और मानसिक तनाव का माहौल बन सकता है.

धूप आने के लिए क्या करें
घर की खिड़कियां खुली रखें, भारी पर्दों का कम उपयोग करें, बालकनी और खिड़की के सामने ज्यादा सामान न रखें, घर को साफ और व्यवस्थित रखें.

इसे भी पढ़े-SomPradoshVrat: आज सोम प्रदोष व्रत में करें, ये उपाय