Advertisement

VastuShastra: शेर की तस्वीर कहाँ लगानी चाहिए, कहाँ नहीं? जानिए

Lion Painting Vastu Tips

Vastu Shastra Home Tips: घर की सजावट में लोग अक्सर शेर की तस्वीर या पेंटिंग लगाते हैं, क्योंकि शेर शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे गलत जगह लगाने से घर में तनाव और नकारात्मकता भी आ सकती है. इसलिए शेर की तस्वीर लगाने से पहले सही दिशा और नियम जानना जरूरी है.

‘O Romeo’ Box Office: चौथे दिन धड़ाम हुई Shahid Kapoor की फिल्म

शेर की तस्वीर कहाँ लगानी चाहिए?
दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा– वास्तु के अनुसार शेर की तस्वीर घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, इससे घर के मुखिया की ताकत और आत्मविश्वास बढ़ता है. घर में सुरक्षा और स्थिरता का भाव आता है.

ऑफिस या वर्कस्पेस में- अगर आप शेर की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो ऑफिस के केबिन या कार्यस्थल में लगाना अच्छा माना जाता है, इससे नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है.

मुख्य दरवाजे के पास (बाहर की ओर)– घर के मुख्य दरवाजे के बाहर शेर की तस्वीर या मूर्ति लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.

शेर की तस्वीर कहाँ नहीं लगानी चाहिए?
बेडरूम में नहीं- बेडरूम में शेर की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं.

पूजा घर में नहीं- पूजा घर में शेर की तस्वीर लगाने से पूजा की शांति भंग होती है.

बच्चों के कमरे में नहीं- बच्चों के कमरे में शेर की तस्वीर डर या बेचैनी का कारण बन सकती है.

उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं- यह दिशा भगवान की मानी जाती है, यहाँ शेर जैसी आक्रामक तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है.

शेर की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें
मुस्कुराता या शांत शेर चुनें, लड़ाई वाला नहीं, टूटी-फूटी या पुरानी तस्वीर न लगाएं, बहुत ज्यादा आक्रामक पेंटिंग से बचें.

क्या होता है सही तरीके से लगाने का फायदा?
आत्मविश्वास बढ़ता है, घर में सुरक्षा का भाव आता है, पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है.

यह भी पढ़े-http://FalgunAmavasya2026: आज फाल्गुन मास की अमावस्या, इस देवता का जाप क्यों है इतना खास? जानें