Bedroom Vastu Tips: घर का बेडरूम वह स्थान होता है जहां व्यक्ति दिनभर की थकान दूर करता है और मानसिक शांति पाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर बेडरूम में कुछ गलत चीजें रखी हों, तो इसका सीधा असर आपकी नींद, स्वास्थ्य और रिश्तों पर पड़ सकता है.
कई बार बिना वजह तनाव, झगड़े या बेचैनी का कारण भी यही छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें बेडरूम में रखना अशुभ मानी जाती हैं और क्यों इन्हें तुरंत हटाना चाहिए.
VastuTips: इन 3 मूर्तियों से दूर रहें, घर में लाती हैं नकारात्मक ऊर्जा
बेडरूम में क्या नहीं रखना चाहिए
टूटे-फूटे सामान- बेडरूम में खराब या टूटी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, इससे घर में तनाव और असंतोष बढ़ सकता है.
बिस्तर के सामने आईना- वास्तु के अनुसार, बिस्तर के ठीक सामने आईना होना अच्छा नहीं माना जाता, कहा जाता है कि इससे नींद प्रभावित होती है और रिश्तों में भी खटास आ सकती है.
कांटेदार पौधे- कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे बेडरूम में रखना अशुभ माना जाता है, ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और मानसिक शांति को भंग करते हैं.
पानी से जुड़ी तस्वीरें- झरना, नदी या समुद्र की तस्वीरें बेडरूम में लगाने से भावनात्मक अस्थिरता बढ़ सकती है, इससे व्यक्ति बेचैनी महसूस कर सकता है.
इलेक्ट्रॉनिक सामान ज्यादा होना- टीवी, लैपटॉप या मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ज्यादा मात्रा में रखने से नींद पर असर पड़ता है और दिमाग हमेशा सक्रिय रहता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है.
हिंसक या उदास तस्वीरें- लड़ाई, दुख या नकारात्मकता दर्शाने वाली तस्वीरें मन पर बुरा प्रभाव डालती हैं और रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती हैं.
यह भी पढ़े-http://AkshayaTritiya2026: इस अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें? जानिए सबसे शुभ 4 चीजें!


























