Advertisement

SuryaGrahan2026: फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 5 लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Phalgun Amavasya 2026

PhalgunAmavasya2026: फाल्गुन अमावस्या इस साल खास मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने की चर्चा है, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं के अनुसार फाल्गुन अमावस्या तिथि 16 फरवरी को शाम 5:34 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे तक रहेगी.

ऐसे में फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मानी जाएगी और इसी दिन सूर्य ग्रहण लगने की बात कही जा रही है. ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का असर भारत में दिखाई नहीं देगा, यह ग्रहण पृथ्वी के कुछ अन्य हिस्सों में ही नजर आएगा, इसलिए भारत में इसका दृश्य प्रभाव नहीं होगा.

http://FalgunAmavasya2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी मत करना ये 5 गलतियां

इन 5 लोगों पर पड़ सकता है ज्यादा असर

1. गर्भवती महिलाएं- धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण के दौरान सावधानी रखने की सलाह दी जाती है, इस समय बाहर निकलने या तेज धार वाली चीजों के इस्तेमाल से बचने को कहा जाता है.

2. जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर है- ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की जन्म कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें मानसिक तनाव या आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है.

3. कुछ खास राशियों के जातक- ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक सिंह, मेष और कुंभ राशि वालों को इस समय सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है.

4. नौकरी या बिजनेस में बदलाव सोच रहे लोग- ग्रहण के दौरान बड़े आर्थिक फैसले टालने की सलाह दी जाती है, निवेश या नया काम शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की राय लें.

5. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले लोग- इस समय खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि स्वास्थ्य पर असर न पड़े.

    ग्रहण के समय क्या करें?
    भगवान सूर्य और शिव की पूजा करें, मंत्र जाप और दान-पुण्य करें, जरूरतमंदों को भोजन या कपड़े दें, सकारात्मक सोच बनाए रखें.

    इसे भी पढ़े-http://FalgunAmavasya2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी मत करना ये 5 गलतियां