Advertisement

VaruthiniEkadashi2026: वरुथिनी एकादशी पर आज ऐसे करें पूजा, बदल जाएगी किस्मत!

Varuthini Ekadashi 2026

Varuthini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, और वरुथिनी एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी व फलदायी बताया गया है. यह दिन भगवान भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है, मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

भीखमपुर रोड पर पुलिस चौकी होने से अपराधिक घटनाओं में आएगी कमी

वरुथिनी एकादशी 2026 कब है?
साल 2026 में वरुथिनी एकादशी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाएगी, यह पावन व्रत 13 अप्रैल यानी आज रखा जा रहा है इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. 

ऐसे करें पूजा, मिलेगा विशेष फल
वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें, इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. दीपक जलाएं और धूप-दीप अर्पित करें, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है, वहीं पूजा के बाद व्रत का संकल्प लें और दिनभर सात्विक जीवन शैली अपनाएं.

ये गलतियां न करें
व्रत के दौरान लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से बचें, किसी का अपमान या बुरा व्यवहार न करें, बिना स्नान किए पूजा न करें.

क्या है वरुथिनी एकादशी का महत्व?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है, यह व्रत न केवल आध्यात्मिक उन्नति देता है बल्कि सौभाग्य और समृद्धि भी बढ़ाता है.

यह भी पढ़े- Jamshedpur: पहली बार जमशेदपुर जा रहे हैं? ये 7 जगहें जरूर घूमें