HolikaDahan2026: होली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला होलिका दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, बुराई पर अच्छाई की जीत और नई शुरुआत का प्रतीक है. इस रात का धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक तीनों ही दृष्टि से खास महत्व माना जाता है.
http://HolikaDahan2026: रात ये 3 गलतियां न करें, वरना पड़ सकता है पछताना
बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी
होलिका दहन की कथा में असुर राजा हिरण्यकशिपु, उसके पुत्र प्रह्लाद और बहन होलिका का जिक्र आता है, कहानी के अनुसार, प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे. हिरण्यकशिपु ने उन्हें जलाने की साजिश रची, लेकिन होलिका स्वयं जल गई और प्रह्लाद बच गए, इसलिए होलिका दहन अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है.
नकारात्मकता को दूर करने की मान्यता
मान्यता है कि इस रात अग्नि में पुरानी बुरी आदतें, नकारात्मक सोच और दुखों को प्रतीक रूप में जलाया जाता है, जिससे जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत होती है.
फसल और प्रकृति से जुड़ा त्योहार
होलिका दहन रबी फसल की कटाई के समय आता है, किसान नई फसल की खुशहाली के लिए अग्नि देव को धन्यवाद देते हैं, इसे प्रकृति और कृषि से जुड़ा पर्व भी माना जाता है.
ज्योतिष और शुभ मुहूर्त का महत्व
ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है, कई लोग इस दिन विशेष उपाय भी करते हैं.
परिवार और समाज को जोड़ने की परंपरा
होलिका दहन के समय लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं, पूजा करते हैं और खुशियां बांटते हैं, यह त्योहार रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है.
इसे भी पढ़े-SuryadevPuja: सूर्य देव की कृपा पाने के 5 गुप्त उपाय!


























