Advertisement

KamdaEkadashi2026: कामदा एकादशी का व्रत क्यों है इतना खास? जानिए

KamdaEkadashi

Ekadashi 2026: कामदा एकादशी हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण व्रतों में से एक मानी जाती है, यह व्रत विशेष रूप से भगवान भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

http://Navratri2026: चैत्र नवरात्रि का कलश विसर्जन कब करें?

कामदा एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च 2026, शनिवार सुबह 08:45 बजे से हो रही है, ऐसे में उदया तिथि के आधार पर कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा.

क्यों खास है कामदा एकादशी?
धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि कामदा एकादशी का व्रत सभी पापों से मुक्ति दिलाता है, जीवन में सुख-समृद्धि लाता है, अशुभ प्रभावों को दूर करता है, मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है, मान्यता है कि इस व्रत का फल हजारों यज्ञों के बराबर होता है.

कैसे करें व्रत और पूजा?
सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें, भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीप जलाएं. तुलसी, फल और पंचामृत अर्पित करें, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें, दिनभर सात्विक आहार लें या निर्जला व्रत रखें.

इन बातों का रखें ध्यान
व्रत के दिन लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से दूर रहें, क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचें, ब्रह्मचर्य का पालन करें.

ये भी पढ़े-http://RamNavami2026: रामनवमी पर ये पाठ करेंगे तो जीवन हो जाएगा सफल