Advertisement

EidUlFitr2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी ईद? जानिए

EidDate2026

Eid2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, यह त्योहार पवित्र रमजान महीने के समापन पर मनाया जाता है. पूरे महीने रोजा रखने के बाद, चांद दिखने पर ही ईद का त्योहार मनाया जाता है, जिसे “मीठी ईद” भी कहा जाता है.

HairCareTips: चिपचिपे बालों से छुटकारा चाहिए? ये आसान ट्रिक अभी अपनाएं

20 या 21 मार्च, कब मनाई जाएगी ईद?
ईद-उल-फितर की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है, यदि 20 मार्च की शाम को चांद दिखाई देता है, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. ऐसे में खाड़ी देशों में ईद की तारीख के ऐलान के बाद भारत में 20 मार्च को चांद देखने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी.

कैसे तय होती है ईद की तारीख?
इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. रमजान के 29 या 30 रोजे पूरे होने के बाद, जब नया चांद नजर आता है, तभी शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और अगले दिन ईद मनाई जाती है.

क्यों खास होती है मीठी ईद?
ईद-उल-फितर को भाईचारे, प्रेम और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और सेवइयां जैसे मीठे व्यंजन बनाकर खुशियां बांटते हैं.

ये भी पढ़े-http://NavratriDay1: मां शैलपुत्री की पूजा ऐसे करें, पूरी होगी हर मनोकामना