Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी. यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है और इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है. हर साल भक्त बेसब्री से चैत्र नवरात्रि का इंतजार करते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब शुरू होगी.
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है, वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को राम नवमी के साथ इसका समापन होगा.
घटस्थापना का महत्व
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। इसे बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है, मान्यता है कि विधि-विधान से कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं. नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है, जिसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है.
नवरात्रि का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान की गई पूजा, व्रत और साधना का विशेष फल मिलता है, इस दौरान कई लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और घरों में अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करते हैं.
ये भी पढ़े-http://RangPanchami2026: कब है रंग पंचमी, 7 या 8 मार्च? जानिए


























