Navratri Ashtami Puja Time: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व दुर्गा अष्टमी इस वर्ष 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, इस दिन भक्त मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की उपासना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाअष्टमी का दिन बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है, खासकर कन्या पूजन के लिए.
http://ChaitraNavratri2026: मां कालरात्रि की कृपा चाहिए? आज जरूर करें, ये छोटा सा उपाय
कब करें महाअष्टमी की पूजा?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, महाअष्टमी तिथि का आरंभ 25 मार्च की दोपहर से होकर 26 मार्च तक रहेगा, ऐसे में 26 मार्च की सुबह का समय पूजा और कन्या पूजन के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है. प्रातःकाल से लेकर दोपहर तक का समय विशेष फलदायी रहेगा.
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
महाअष्टमी के दिन सुबह लगभग 6 बजे से लेकर 12 बजे तक कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है, इस दौरान 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है.
पूजा विधि
सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को स्वच्छ करें, मां महागौरी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं. उन्हें फूल, अक्षत और नारियल अर्पित करें, इसके बाद कन्याओं को घर बुलाकर उनके पैर धोएं, उन्हें तिलक लगाएं और भोजन कराएं, अंत में उन्हें दक्षिणा और उपहार देकर विदा करें.
यह भी पढ़े-ChaitraNavratri: चैत्र नवरात्रि का 7वां दिन आज, ऐसे करें मां कालरात्रि की पूजा


























