Vaishakh Masik Shivaratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, ऐसे में वैशाख मासिक शिवरात्रि को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह व्रत 15 अप्रैल को रखा जाए या 16 अप्रैल को. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल को रखा जाएगा.
Chhapra: में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सही तारीख क्या है?
साल 2026 में वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल को रखा जाएगा। दरअसल, चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ और समापन अलग-अलग समय पर होने के कारण यह भ्रम पैदा होता है, लेकिन व्रत रखने के लिए उदया तिथि (सूर्योदय के समय की तिथि) को ही मान्य माना जाता है.
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास होता है, मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी दुखों और कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
कैसे करें पूजा?
इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान कर व्रत रखते हैं और रात्रि में शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. दूध, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की जाती है, साथ ही महामृत्युंजय मंत्र और शिव चालीसा का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है.
ये भी पढ़े-http://Baisakhi2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानें सही तारीख


























