Parshuram Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, उनकी जयंती हर साल बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है. साल 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा.
http://MahavirJayanti2026: कल है महावीर जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है
परशुराम जयंती 2026 की तारीख
इस वर्ष परशुराम जयंती 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी, यह पर्व वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के दिन आता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है.
क्यों मनाई जाती है परशुराम जयंती?
भगवान परशुराम का जन्म धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था. पौराणिक कथाओं के अनुसार उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कई बार युद्ध किया और धर्म की स्थापना की.
कैसे मनाई जाती है परशुराम जयंती?
इस दिन सुबह स्नान कर भगवान परशुराम की पूजा की जाती है, व्रत रखा जाता है और मंत्रों का जाप किया जाता है, मंदिरों में विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है.
इस दिन का महत्व
परशुराम जयंती को अक्षय पुण्य देने वाला दिन माना जाता है, इस दिन किए गए दान, जप और तप का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
ये भी पढ़े- Hanuman Ji: हनुमान जी की पूजा में महिलाओं की, ये गलती पड़ सकती है भारी


























