Advertisement

Navratri2026: चैत्र नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम

Chaitra Navratri 2026

Navratri Special: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई है, यह नौ दिनों का पावन पर्व मां दुर्गा की उपासना, व्रत और संयम का विशेष समय माना जाता है. इन दिनों में खान-पान और नियमों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि पूजा का पूरा फल प्राप्त हो सके.

http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि में जौ क्यों उगाए जाते हैं? जानिए

क्या खाएं?
चैत्र नवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन का विशेष महत्व होता है, व्रती लोग निम्न चीजों का सेवन कर सकते हैं.
दूध और दूध से बने पदार्थ: दूध, दही और पनीर का सेवन कर सकते हैं, ये शुद्ध भोजन माने जाते हैं और शरीर को प्रोटीन व कैल्शियम देते हैं.

फल जरूर खाएं: केला, सेब, अनार और पपीता जैसे फल खाएं, इससे शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

सिंघाड़े के आटे की चीजें: सिंघाड़े के आटे से बनी पूड़ी या हलवा खा सकते हैं, इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है.

क्या नहीं खाएं?
नवरात्रि के दौरान कुछ चीजों का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है. जैसे कि गेहूं, चावल और सामान्य नमक इसके बाद प्याज और लहसुन, मांसाहार और शराब तामसिक भोजन जैसे अधिक मसालेदार या तला-भुना खाना इन चीजों से दूर रहना व्रत की शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक है.

जरूरी नियम
सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद मां दुर्गा की पूजा करें, घर में साफ-सफाई और पवित्रता बनाए रखें, व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहें, नौ दिनों तक नियमित रूप से आरती और पाठ करें.

ये भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से नवरात्रि शुरू, घर में ऐसे करें घटस्थापना