Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ और पुण्यदायी दिन माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, जप और खरीदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती, बल्कि उसका फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाएगी.
यह तिथि 19 अप्रैल की सुबह से शुरू होकर अगले दिन तक रहेगी, इसलिए पर्व 19 अप्रैल को ही मनाया जाएगा. आमतौर पर इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और शुभ विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये 4 चीजें भी आपके लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं.
AstrologyTips: दाईं आंख फड़कना शुभ है या अशुभ? जानिए
अक्षय तृतीया पर ये खरीदें सबसे शुभ 4 चीजें
मिट्टी का घड़ा (मटका)- अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, यह न केवल ठंडक और शुद्धता का प्रतीक है, बल्कि जीवन में शांति और संतुलन भी लाता है. साथ ही, इसका दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है.
जौ या गेहूं- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जौ और गेहूं समृद्धि और अन्नपूर्णा का प्रतीक हैं, इस दिन इन्हें खरीदना या दान करना घर में कभी अन्न की कमी नहीं होने देता.
पीतल या तांबे के बर्तन- पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है, यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
धार्मिक वस्तुएं (जैसे पूजा सामग्री या माला)- इस दिन पूजा से जुड़ी चीजें जैसे माला, दीपक या भगवान की मूर्ति खरीदना विशेष फलदायी माना जाता है, इससे घर में आध्यात्मिक माहौल बना रहता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
यह भी पढ़े-AstroTips: अंतिम संस्कार के बाद मुंडन क्यों किया जाता है? जानिए


























