VastuTips: नीम का पेड़ आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति में औषधीय और पवित्र माना जाता है. यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है. बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घर के सामने नीम का पेड़ लगाना वास्तु के अनुसार शुभ है या नहीं?
Ghaziabad Suicide: मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं
नीम का पेड़ और वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने और सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना जाता है, इसकी तासीर ठंडी होती है और यह आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है. हालांकि, इसे घर के सामने लगाने को लेकर दिशा और दूरी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.
घर के सामने नीम लगाना शुभ या अशुभ?
पूर्व या उत्तर दिशा में नीम का पेड़ शुभ माना जाता है, इससे स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति मिलती है. मुख्य द्वार के ठीक सामने नीम का पेड़ लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है. बहुत पास लगा नीम का पेड़ सूर्य की रोशनी रोक सकता है, जो वास्तु दोष का कारण बनता है.
नीम लगाने के लाभ
वायु को शुद्ध करता है और बीमारियों से बचाव करता है, नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने में सहायक माना जाता है. घर के आसपास सकारात्मक वातावरण बनाए रखता है.
किन बातों का रखें ध्यान
नीम का पेड़ घर से उचित दूरी पर लगाएं, पेड़ की जड़ें घर की नींव को नुकसान न पहुंचाएं, समय-समय पर पेड़ की छंटाई करते रहें.
ये भी पढ़े-http://Mahashivratri2026: पर फलाहार कैसे करें? जानिए सही और गलत सब कुछ


























