Advertisement

TuesdayPuja: घर में सुख-शांति के लिए करें हनुमान जी की ये खास पूजा

TuesdayPuja

Hanuman ji puja Tuesday: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली की कृपा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

http://EidFashion2026: इस ईद ट्राई करें ये लेटेस्ट शरारा सूट लुक

क्यों खास है मंगलवार की पूजा?
मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करने से शनि दोष, भय और संकटों से मुक्ति मिलती है, यह दिन शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है.

कैसे करें खास पूजा?
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, गुड़ और चने का भोग लगाएं, दीपक जलाकर आरती करें.

क्या हैं लाभ?
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, भय और तनाव से मुक्ति, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि, कार्यों में सफलता और बाधाओं का नाश.

धार्मिक मान्यता
मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं, इसलिए मंगलवार के दिन यह खास पूजा जरूर करनी चाहिए.

इसे भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि के 9 दिन में मां दुर्गा के ये 9 रूप क्यों पूजे जाते हैं?