Advertisement

MakarSankranti2026: कल है मकर संक्रांति, जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त

MakarSankrantiSnaanMuhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार 15 जनवरी यानी कल मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा, इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसी कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. शास्त्रों में इस दिन स्नान, दान और जप का विशेष महत्व बताया गया है.

TeaGardenofIndia: भारत का कौन सा शहर है? जानिए

मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त
धार्मिक पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना विशेष शुभ माना गया है।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस समय स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और सूर्य देव की विशेष कृपा मानी जाती है.

स्नान के बाद दान का महत्व
स्नान के बाद तिल, गुड़, चावल, खिचड़ी, ऊनी वस्त्र, अन्न और वस्त्र दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

क्या न करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्नान और दान के समय क्रोध और नकारात्मक सोच से बचें, इस दिन पवित्रता और संयम का पालन करें.

धार्मिक मान्यता
मकर संक्रांति से उत्तरायण काल की शुरुआत होती है, जिसे देवताओं का दिन कहा गया है, इसी कारण इस पर्व को आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़े-MakarSankranti: पर दही-चूड़ा क्यों खाते हैं? जानिए परंपरा और महत्व