FalgunAmavasya2026: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और जप का कई गुना फल मिलता है. खासतौर पर भगवान विष्णु और भगवान शिव का नाम जप करना घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है.
T20 WORLD CUO 2026: Sri Lanka की जीत से Australia बाहर? बिगड़ा Super-8 का गणित
फाल्गुन अमावस्या का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पितरों की शांति और आत्मिक शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण होती है. फाल्गुन अमावस्या पर स्नान, दान और जप करने से पितृ दोष शांत होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, इस दिन व्रत और पूजा करने से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
इस देवता का जाप क्यों माना जाता है खास?
भगवान विष्णु का जाप: फाल्गुन अमावस्या पर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में स्थिरता मिलती है.
भगवान शिव का जाप: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है, मान्यता है कि इन दोनों देवताओं की कृपा से परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है.
कैसे करें जाप और पूजा?
सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें, घर के मंदिर में दीपक जलाएं, भगवान विष्णु या भगवान शिव की पूजा करें, 108 बार मंत्र का जाप करें, जरूरतमंदों को दान करें.
क्या करें और क्या न करें
पितरों का तर्पण करें, गरीबों को भोजन कराएं, घर में साफ-सफाई रखें, झगड़ा और गलत काम से बचें, किसी का अपमान न करें.
क्या मिलेगा लाभ?
धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या पर जप करने से घर में सुख-शांति, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा आती है.
इसे भी पढ़े-http://SuryaGrahan2026: क्या भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए


























