FirstFridayRamadan: आज 20 फरवरी 2026 को रमजान का दूसरा रोजा रखा गया और खास बात यह है कि यह दिन पहले जुमा यानी शुक्रवार के साथ मेल खा रहा है. मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए यह दिन आध्यात्मिक महत्व और विशेष पुण्य लेकर आता है.
http://LathmarHoli2026: बरसाना में 2026 की लट्ठमार होली कब है? जानिए
रमजान और जुमा का महत्व
रमजान इस्लाम का पवित्र महीना है, जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत, दुआ और नेक कामों में समय बिताते हैं, वहीं जुमा का दिन शुक्रवार का दिन होता है, जिसे इस्लाम में सबसे शुभ माना जाता है. जुमा की नमाज में विशेष दुआएँ और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने का अवसर मिलता है, इस बार रमजान के दूसरे रोजा और पहला जुमा एक साथ पड़ने से यह दिन और भी खास बन गया है.
आज के दिन क्या करें?
सुबह से नमाज और दुआ में समय बिताएँ, रोजा रखते हुए धैर्य और संयम बनाए रखें, गरीब और जरूरतमंदों को ज़कात और मदद दें, कुरान पढ़ें और तिलावत का समय निकालें, जुमा की नमाज में भाग लें.
खास संदेश
आज का दिन मुसलमानों के लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, दूसरा रोजा और पहला जुमा साथ पड़ने से यह अवसर उनके लिए दुआ, इबादत और नेक कार्यों में और अधिक लाभकारी साबित होता है.
इसे भी पढ़े-Dhurandhar The Revenge: पहले पार्ट से काम होगा खून खराबा, रन टाइम भी घटा


























