Advertisement

ThursdayVrat: गुरुवार व्रत में ये चीजें जरूर करें

गुरुवार व्रत में क्या करें

ThursdayVrat: गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है. कई लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए गुरुवार का व्रत रखते हैं, ऐसे में व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है.

HomeRemedies: कटे हुए सेब-आलू को फ्रेश रखने के आसान घरेलू तरीके

ये चीजें जरूर करें

सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें- गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ-सुथरे पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. पीला रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है.

भगवान विष्णु की पूजा करें- व्रत के दिन घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर पूजा करें। पूजा में पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है, साथ ही विष्णु सहस्रनाम या गुरुवार व्रत कथा का पाठ करने से विशेष फल मिलता है.

पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करें- गुरुवार के व्रत में पीले रंग के भोजन का सेवन करना शुभ माना जाता है, जैसे चने की दाल, बेसन से बने पकवान, केसर या हल्दी से बना प्रसाद आदि. कई लोग इस दिन एक समय ही भोजन करते हैं और व्रत का पालन करते हैं.

केले के पेड़ की पूजा करें- धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है, केले के पेड़ पर जल अर्पित कर हल्दी, चने की दाल और गुड़ चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

दान-पुण्य करना न भूलें- गुरुवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी या केले का दान करना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है.

मन में रखें सकारात्मक भाव- व्रत के दौरान मन को शांत और सकारात्मक रखना चाहिए, किसी से विवाद या कटु शब्द बोलने से बचना चाहिए. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया व्रत ही शुभ फल देता है.

यह भी पढ़े-http://ChandraGrahan2026: सूतक काल में डाली गई तुलसी का क्या करें?