ThursdayVrat: गुरुवार का व्रत हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है, इसे भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए रखा जाता है. इस दिन किए गए व्रत से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और जीवन में समृद्धि की प्राप्ति होती है. लेकिन कई लोग व्रत करते समय कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, आइए जानते हैं गुरुवार के व्रत में कौन-कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए.
हॉरर-थ्रिलर ‘THE WARDROBE’ का पोस्टर रिलीज, Divya Agarwal का बॉलीवुड डेब्यू
भूल न करें ये 5 बातें
1. सफाई और पवित्रता बनाए रखें- व्रत रखने से पहले अपने घर और पूजा स्थान को साफ-सुथरा रखना आवश्यक है। व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक पवित्रता भी महत्वपूर्ण है. नहाना, साफ कपड़े पहनना और पूजा स्थल को सजाना इस दिन का एक अहम हिस्सा है.
2. सही समय पर पूजा करें- गुरुवार का व्रत सूर्योदय के समय या फिर गुरुवार के दिन के शुभ मुहूर्त में शुरू करना चाहिए. सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु या गुरु बृहस्पति की पूजा करना फलदायी माना जाता है.
3. भोजन में संयम रखें- व्रत के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करना चाहिए, अधिक तैलीय या भारी भोजन से व्रत का प्रभाव कम हो सकता है. बहुत से लोग इस दिन फल, दूध, हल्दी वाला पानी या उपवास योग्य भोजन का सेवन करते हैं.
4. दुआ और मंत्रों का जाप करें- व्रत के दौरान गुरुवार के मंत्र और बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है, यह सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति को बढ़ाता है.
5. क्रोध और नकारात्मकता से बचें- गुरुवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अध्यात्मिक उन्नति का दिन माना जाता है, इस दिन क्रोध, झूठ और नकारात्मक सोच से दूर रहें, दूसरों के प्रति दयालु और सहनशील बने रहना चाहिए.
यह भी पढ़े-FlowerHoli: फुलेरा दूज पर क्यों खेली जाती है फूलों की होली? जानिए परंपरा और महत्व


























