Navratri 2026: आज 24 मार्च को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता की आराधना से सुख-समृद्धि, विवाह योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति और सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है.
Brahmin Politics: 8 विवाद, खेला शुरू, Yogi रहेंगे या Akhilesh आ रहे हैं?
मां कात्यायनी के 3 प्रसिद्ध मंदिर
1. शक्तिपीठ, वृंदावन, उत्तर प्रदेश- यह मंदिर मां कात्यायनी के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है, यहां श्रद्धालु विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान मां की पूजा करते हैं और चमत्कारिक अनुभव का दावा करते हैं.
2. आद्या कात्यायिनी मंदिर, छतरपुर, दिल्ली- दिल्ली के छतरपुर में स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है. नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है.
3. मां कात्यायनी धाम, खगड़िया, बिहार- बिहार के खगड़िया में स्थित यह धाम मां कात्यायनी का प्रसिद्ध स्थान है, यहां विशेष व्रत और पूजा का आयोजन किया जाता है और भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
धार्मिक महत्व
मां कात्यायनी की पूजा से न केवल मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं से मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर इन मंदिरों की यात्रा करना अत्यंत शुभ माना गया है.
यह भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि में करें ये दुर्गा स्तुति, माता रानी तुरंत होंगी प्रसन्न!


























