Shabri Jayanti 2026: हिंदू धर्म में माता शबरी को भक्ति, धैर्य और निस्वार्थ प्रेम की प्रतीक माना जाता है. हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है, वर्ष 2026 में यह पर्व 8 फरवरी को पड़ रहा है.
IND vs USA : तिलक की वापसी से कौन होगा बाहर? जानिए Live Streaming से लेकर Playing-11
शबरी जयंती 2026 की तिथि
साल 2026 में शबरी जयंती 8 फरवरी को मनाई जाएगी, इस दिन श्रद्धालु माता शबरी की पूजा और व्रत रखते हैं. विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में विशेष आयोजन किए जाते हैं.
शबरी जयंती का महत्व
माता शबरी भगवान राम की अटूट भक्ति और सेवा की प्रतिमूर्ति मानी जाती हैं, धार्मिक मान्यता है कि शबरी जयंती के दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है, संतान सुख और परिवार में सौहार्द बढ़ता है, भक्ति और आध्यात्मिक उन्नति होती है.
परंपरा और पूजा विधि
प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें, माता शबरी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं, भोग के रूप में फल और मिठाई अर्पित करें, शबरी जयंती कथा का पाठ करें, अंत में आरती कर अपने परिवार और देश की भलाई की कामना करें.
ये भी पढ़े-http://Ramadan2026: कब से शुरू हो रहा है?


























