Advertisement

VishnuPuja: गुरुवार को भगवान विष्णु को ऐसे करें खुश, मिलेगा धन और सुख

Vishnu puja Thursday

Vishnu Puja Thursday: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है.

http://AkshayaTritiya2026: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? जानिए धार्मिक पंरपरा

सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें
गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे पीले रंग के कपड़े पहनें, पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना जाता है, इसलिए इस दिन इसका विशेष महत्व होता है.

भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें
घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं, उन्हें पीले फूल, हल्दी, चंदन और तुलसी दल अर्पित करें. तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए बिना तुलसी के पूजा अधूरी मानी जाती है.

व्रत रखें और कथा सुनें
गुरुवार का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, इस दिन व्रत कथा सुनना या पढ़ना भी शुभ माना जाता है. व्रत के दौरान एक समय भोजन करें और सात्विक आहार लें.

केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। पेड़ को जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर परिक्रमा करें.

दान-पुण्य करें
इस दिन जरूरतमंदों को पीली वस्तुएं जैसे चना दाल, हल्दी, पीले वस्त्र आदि दान करना चाहिए, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही कपड़े धोने चाहिए. साथ ही इस दिन घर में कलह से बचना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए.

यह भी पढ़े- VaishakhMonth: वैशाख माह में किस देवता की पूजा है सबसे शुभ?