Navratri Puja: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहा है और 27 मार्च को समाप्त होगा, यह नौ दिनों का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दौरान श्रद्धालु पूजा-पाठ के साथ व्रत रखकर माता रानी की कृपा प्राप्त करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
Nitish Kumar ने किया निरीक्षण, मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए खुशखबरी
पहले दिन पूजा की विधि
नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें, इसके बाद घर के मंदिर में कलश स्थापना करें. कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल रखें. मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर उन्हें फूल, अक्षत, रोली और फल अर्पित करें, इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और माता की आरती करें.
व्रत का महत्व
नवरात्रि के दौरान व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है, यह व्रत न केवल आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. श्रद्धालु पूरे नौ दिन या पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं.
विशेष ध्यान रखने वाली बातें
पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें और सात्विक भोजन करें. किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहें और मां दुर्गा का ध्यान करें.
ये भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: क्या आप रख रहे हैं व्रत? पहले जान लें ये जरूरी बातें


























