Advertisement

ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से नवरात्रि शुरू, घर में ऐसे करें घटस्थापना

Navratri kalash sthapana

Navratri Kalash Sthapana: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहा है और 27 मार्च को समाप्त होगा. यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व होता है.

http://Navratri2026: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

घटस्थापना का महत्व
घटस्थापना को नवरात्रि पूजा की शुरुआत माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कलश स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. यह मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है.

घटस्थापना की विधि
नवरात्रि के पहले दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर वहां मिट्टी बिछाएं और उसमें जौ बोएं. फिर एक मिट्टी या तांबे के कलश में जल भरें और उसमें आम के पत्ते रखें, कलश के ऊपर नारियल स्थापित करें, इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीप जलाकर पूजा करें और मंत्रों का जाप करें.

शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, साल 2026 में कलश स्थापना के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा, इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना करना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि में जौ क्यों उगाए जाते हैं? जानिए