Advertisement

MondayShivaPuja: सोमवार को ये गलती की तो शिव जी नाराज हो सकते हैं!

MondayShivaPuja

MondayShivaPuja: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को पूजा के दौरान की गई कुछ सामान्य-सी गलतियाँ भी शिव जी की नाराजगी का कारण बन सकती हैं. धर्म विशेषज्ञों के अनुसार इन भूलों से पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता.

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की दमदार जीत, स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया

पूजा के समय इन गलतियों से बचें

गलत सामग्री से अभिषेक: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शिवलिंग पर केतकी का फूल, तुलसी दल और हल्दी चढ़ाना वर्जित माना गया है, इसके अलावा शंख से जल चढ़ाना भी उचित नहीं समझा जाता। इससे पूजा का फल निष्फल हो सकता है.

बेलपत्र चढ़ाने में लापरवाही: बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, लेकिन टूटे, सूखे या उल्टे बेलपत्र चढ़ाना अशुभ माना गया है, मान्यता है कि बेलपत्र हमेशा तीन पत्तों वाला और साफ होना चाहिए.

मन में नकारात्मक भाव रखना: सोमवार की पूजा में मन, वचन और कर्म की शुद्धता को विशेष महत्व दिया गया है. क्रोध, ईर्ष्या या बुरे विचारों के साथ की गई पूजा से शिव कृपा प्राप्त नहीं होती.

व्रत में नियमों की अनदेखी: कई श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं, लेकिन व्रत के दौरान गलत खानपान, झूठ बोलना या अपवित्र आचरण करना व्रत भंग माना जाता है, इससे धार्मिक लाभ कम हो सकता है.

पूजा के बाद जल का गलत निस्तारण: शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल या दूध इधर-उधर फेंकना उचित नहीं माना जाता, मान्यता है कि इसे पवित्र स्थान या तुलसी के पौधे में अर्पित करना चाहिए.

    क्या कहते हैं विद्वान
    उज्जैन महाकाल मंदिर से जुड़े ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शर्मा के अनुसार, सोमवार को शिव पूजा करते समय मन की शुद्धता सबसे जरूरी है. क्रोध, अहंकार या नकारात्मक भाव के साथ की गई पूजा निष्फल हो जाती है.

    ये भी पढ़े-Shabri Jayanti 2026: जानें तिथि, महत्व और परंपरा