Advertisement

MakarSankranti2026: ये 5 दान करें और सूर्य देव तुरंत होंगे प्रसन्न

Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिसे शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने से सूर्य देव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौन-से 5 दान करने से सूर्य देव की कृपा तुरंत प्राप्त होती है.

Bulandshahr : 10 हजार इनामी कासिम को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

कौन-से 5 दान करने से सूर्य देव तुरंत होंगे प्रसन्न

1. तिल का दान– मकर संक्रांति पर काले तिल या सफेद तिल का दान अत्यंत शुभ माना जाता है, तिल सूर्य देव को प्रिय हैं और यह दान पापों के नाश और ग्रह दोष शांति में सहायक माना जाता है.

2. गुड़ का दान– गुड़ को ऊर्जा और मिठास का प्रतीक माना जाता है, इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की कड़वाहट दूर होती है और सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

3. खिचड़ी का दान– उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. चावल, दाल और घी से बनी खिचड़ी का दान करना पुण्यदायी माना जाता है, मान्यता है कि इससे अन्न की कभी कमी नहीं होती.

4. वस्त्र (कपड़े) का दान– इस दिन गरम कपड़े, कंबल या वस्त्र का दान करना विशेष फलदायी होता है, यह दान न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि सूर्य देव को भी अत्यंत प्रिय माना गया है.

5. तांबे के पात्र या सिक्के का दान– सूर्य देव का संबंध तांबे से माना जाता है. मकर संक्रांति पर तांबे के बर्तन या तांबे के सिक्के का दान करने से सूर्य दोष और मान-सम्मान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं.

    दान का शुभ समय
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर स्नान के बाद सुबह के समय दान करना सबसे उत्तम माना जाता है, दान करते समय सूर्य देव का ध्यान और मंत्र जाप करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है.

    यह भी पढ़े-Magh Mela 2026: संगम स्नान के बाद इन 5 मंदिरों को जरूर देखें!