Best color for Maha Shivratri: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा और पवित्र दिन माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी, इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर पहने जाने वाले रंगों का भी खास महत्व होता है.
कौन सा रंग है शिवजी को प्रिय?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को सफेद, नीला, हरा और भस्म जैसा ग्रे रंग विशेष रूप से प्रिय है.
सफेद रंग: सफेद शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है, शिवजी का स्वभाव भी सरल और निष्कपट माना जाता है. महा शिवरात्रि पर सफेद वस्त्र धारण करने से मन में सकारात्मकता आती है और पूजा का फल बढ़ता है.
नीला रंग: भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाता है, समुद्र मंथन के दौरान विषपान करने के कारण उनका कंठ नीला हो गया था. ऐसे में नीला रंग धारण करना शिवभक्ति का प्रतीक माना जाता है.
हरा रंग: हरा रंग प्रकृति और संतुलन का प्रतीक है शिवजी को प्रकृति का देवता भी माना जाता है, इसलिए हरा रंग पहनना भी शुभ माना गया है.
भस्म या ग्रे रंग: भगवान शिव भस्म धारण करते हैं, इसलिए हल्का ग्रे या भस्म जैसा रंग भी इस दिन शुभ फलदायी माना जाता है.
किन रंगों से बचें?
महाशिवरात्रि पर अत्यधिक चमकीले या भड़काऊ रंगों से बचने की सलाह दी जाती है, यह पर्व सादगी और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, इसलिए सरल और शांत रंग पहनना अधिक उचित माना जाता है.
रंग के साथ भाव भी जरूरी
धार्मिक विद्वानों का कहना है कि केवल वस्त्र का रंग ही नहीं, बल्कि मन की श्रद्धा और भक्ति भी महत्वपूर्ण है, सच्चे मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और बेलपत्र अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं.
इसे भी पढ़े-http://FalgunPurnima2026: 2 मार्च या 3 मार्च? सही तारीख जानकर ही करें स्नान-दान


























