ShivratriSpecial: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है, इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई धार्मिक नियमों का पालन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर सही रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि आती है.
T20 WC 2026: IND vs PAK मैच होगा या नहीं? ICC-PCB की मीटिंग, पाक लेगा अंतिम फैसला
महाशिवरात्रि पर ये रंग पहनें
सफेद रंग: शांति और पवित्रता का प्रतीक
महाशिवरात्रि पर सफेद रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है, सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है. मान्यता है कि सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करने से मन शांत रहता है और व्यक्ति को मानसिक संतुलन प्राप्त होता है.
नीला रंग: शिव का प्रिय रंग
नीला रंग भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है, क्योंकि शिव को नीलकंठ भी कहा जाता है. इस रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है, यह रंग आध्यात्मिक शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है.
पीला रंग: सुख और समृद्धि के लिए शुभ
पीला रंग भगवान की कृपा और सकारात्मकता का प्रतीक है, महाशिवरात्रि के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि आने की मान्यता है. यह रंग उत्साह और ऊर्जा को भी बढ़ाता है.
हरा रंग: विकास और नई शुरुआत का संकेत
हरा रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत का प्रतीक है, इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से जीवन में नए अवसर मिलने और तरक्की के रास्ते खुलने की मान्यता है.
इन रंगों से करें परहेज
महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और पूजा के दौरान इसे पहनना शुभ नहीं माना जाता.
महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पावन दिन माना जाता है, इस दिन सच्चे मन से पूजा और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है.
इसे भी पढ़े- Mahashivratri: 15 या 16 फरवरी? अभी जान लें सही डेट और शुभ मुहूर्त


























