Advertisement

Mahashivratri 2026: घर पर पूजा का सबसे आसान और सही विधि

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है, इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग का अभिषेक कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हैं, यदि किसी कारणवश आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर भी सरल विधि से पूजा कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, यहां जानिए घर पर पूजा की आसान और सही विधि.

http://Mahashivratri2026: पर ये 7 गलतियां कर दीं तो नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

Mahashivratri पर पूजा का सबसे आसान और सही विधि

1. सुबह की तैयारी- प्रातःकाल स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें, पूजा स्थान को साफ करें और उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करने की व्यवस्था करें.

2. शिवलिंग या चित्र की स्थापना- यदि घर में शिवलिंग है तो उसे स्वच्छ स्थान पर स्थापित करें, यदि शिवलिंग न हो तो भगवान शिव का चित्र रखकर भी पूजा की जा सकती है.

3. अभिषेक विधि- सबसे पहले शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत अर्पित करें, अंत में पुनः जल से स्नान कराएं.

4. पूजन सामग्री अर्पित करें- बेलपत्र (तीन पत्तियों वाला), धतूरा, आक का फूल, सफेद चंदन, भस्म और फल अर्पित करें, ध्यान रखें कि बेलपत्र साफ और बिना कटा-फटा हो.

5. मंत्र जाप और आरती- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इसके बाद शिव आरती करें और परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें.

6. रात्रि जागरण और व्रत- महाशिवरात्रि की रात जागरण का विशेष महत्व है, भजन-कीर्तन या शिव चालीसा का पाठ करें. व्रत में फलाहार या केवल जल ग्रहण किया जा सकता है.

    क्या रखें विशेष ध्यान?
    पूजा में श्रद्धा और सादगी सबसे महत्वपूर्ण है. तामसिक भोजन, क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें, गलत या वर्जित सामग्री अर्पित करने से बचें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से की गई घर की पूजा भी उतनी ही फलदायी मानी जाती है जितनी मंदिर में की गई पूजा, भगवान शिव भोलेनाथ हैं और भक्तों की सच्ची भावना को ही स्वीकार करते हैं.

    यह भी पढ़े-http://Mahashivratri2026: भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, वरना नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!